नई दिल्ली, फरवरी 4 -- हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र के रासूवाला गांव में मंगलवार शाम एक हृदयविदारक हादसा हो गया। खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक किसान और उसके दो बेटों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पहले पिता डिग्गी में गिरे और उन्हें बचाने के प्रयास में दोनों बेटे भी पानी में उतर गए, लेकिन बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं होने के कारण तीनों की जान चली गई। इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। जानकारी के अनुसार, रासूवाला गांव के चक 7 आईडीजी रोही निवासी गुरदीप सिंह (40) अपने दोनों बेटों लखविंद्र सिंह (22) और राजविंद्र सिंह (16) के साथ मंगलवार को खेत में फसलों पर स्प्रे करने गए थे। तीनों 7 पीटीपी (रोही इंद्रगढ़) स्थित अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान स्प्रे मशीन के लिए पानी की जरूरत पड़ी, जिस पर वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.