कोटा, नवम्बर 9 -- राजस्थान कांग्रेस में एकबार फिर गुटबाजी सामने आई है। राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले ही कोटा में अशोक गहलोत की मौजूदगी में कांग्रेस के दो गुटों के बीच तनातनी देखी गई। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने ही पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रहलाद गुंजल के समर्थक आपस में लड़ते नजर आए। हंगामा इतना बढ़ा कि दोनों गुटों में हाथापाई तक भी नौबत आ गई। इस दौरान बीच बचाव कर रही पुलिस से भी दोनों पक्षों की नोंकझोंक हो गई। अशोक गहलोत अंता में एक सभा को संबोधित करने के लिए शनिवार देर रात को कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। कोटा से उनको बारां जिले के लिए रवाना होना था। ट्रेन से उतरते ही अशोक गहलोत के सामने शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल के समर्थको ने नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों गुटों के समर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.