बीकानेर, अक्टूबर 4 -- राजस्थान की राजनीति के कद्दावर नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ चेहरों में से एक रामेश्वर डूडी का शनिवार सुबह निधन हो गया। पिछले दो वर्षों से ब्रेन स्ट्रोक के बाद कोमा में चल रहे डूडी के निधन की खबर ने पूरे प्रदेश, खासकर बीकानेर संभाग को गहरे शोक में डाल दिया। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 11 बजे बीकानेर के पूगल रोड स्थित बगेची से निकाली गई, जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और आमजन शामिल हुए। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन को व्यक्तिगत आघात बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- "पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बीकानेर से सांसद रहे रामेश्वर डूडी का निधन बेहद दुखद है। करीब दो साल तक बीमार रहने के बाद इतनी अल्पायु में उनका जाना हमेशा खलता रहेगा। यह मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर एक आघात है। उन्होंने हर भूमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.