पटना, फरवरी 24 -- ई मेल भेजकर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मामले में फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं। तकनीकी अनुसंधान में धमकी भरा मेल भेजने वालों की लोकेशन राजस्थान और चेन्नई में आने के बाद पुलिस की टीम ने दोनों राज्यों में दबिश दी। पुलिस की विशेष टीम तीन दिनों तक राजस्थान के जैसलमेर और दो दिनों तक चेन्नई में रहकर आरोपित की तलाश की। लेकिन आरोपित का पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस टीम वापस लौट आई। मेल द्वारा लगातार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है। फरवरी महीने में नौ से 12 फरवरी के बीच तीन बार धमकी भरा मेल आया था। इस संबंध में पीरबहोर थाना में केस दर्ज किया गया है। मेल भेजने वाले की जानकारी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया है। स्थानीय पुलिस के साथ ही साइबर सेल भी मामले की छानबीन कर रही है। विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.