नई दिल्ली, जनवरी 8 -- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन महीने के भीतर दूसरी बार राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। शाह 10 जनवरी को जयपुर पहुंचेंगे, जहां वे राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हाल ही में चयनित 10 हजार पुलिस कॉन्स्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। अमित शाह का यह दौरा राज्य सरकार और संगठन दोनों ही दृष्टि से अहम माना जा रहा है। जयपुर कार्यक्रम के साथ-साथ शाह के जोधपुर आने की भी संभावना है। जानकारी के अनुसार, वे 9 जनवरी को जोधपुर में आयोजित माहेश्वरी महाधिवेशन और ग्लोबल एक्सपो में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक उनका आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। जयपुर में राज्य स्तरीय नियुक्ति समारोह 10 जनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.