बेगुसराय, फरवरी 18 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राजस्थानी लोक गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति से लोग आनंदित हुए। स्पिक मके के सहयोग से भारद्वाज गुरुकुल पन्हास में सूरम नाथ के संयोजन में आठ कलाकारों ने प्रस्तुति दी। राकेश नाथ करताल बजा रहे थे। करताल शीशम की लकड़ी का चार टुकड़ा है। ऊंगली और कलाई के सहयोग से यह बजाया जाता है। लोक गायक क़ाशिम खान ने अपनी गायिकी का गहरा असर छोड़ा। हारमोनियम पर काशिम खान और अलगोज़ा पर आसीन खान थे। अलगोज़ा एक किस्म की बांसुरी है। यह जोड़े में बजाया जाता है। हबीब खान ढोलक पर थे। रेखा सपेरा ने भवाई नृत्य की प्रस्तुति दी। इस नृत्य में सात मटका सिर पर रखकर प्रस्तुति दी जाती है। आरती सपेरा ने कालबेलिया नृत्य से सबों का ध्यान आकर्षित किया। दोनों महिला कलाकर ने विद्यालय के कुछ बच्चियों का डांस का स्टेप भी सिखाया। बच्चों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.