बस्ती, अक्टूबर 2 -- बस्ती, निज संवाददाता राजस्थानी लोक कलाकार रामनाथ चौधरी (82) नाक से अलगोजा बजाते हैं। यह राजस्थानी लोककला का बाद्ययंत्र है। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कई बार राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य के हाथों सम्मान मिल चुका है। रामनाथ चौधरी बस्ती के कंपनी बाग से 24वें वर्ष निकल रही ज्योति यात्रा में भाग लेने आए हैं। रामनाथ चौधरी को अलगोजा बजाने की कला उनके पिता से विरासत में मिली। जयपुर के बाड़ा पद्मपुरा निवासी रामनाथ के नाम नाक से अलगोजा बजाने का रिकॉर्ड है। भारत दौरे पर आए तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन के समक्ष भी प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके बुलावे पर रामनाथ चौधरी अमेरिका के दौरे पर गए। वे जर्मनी, इग्लैंड, दुबई, जापान सहित दो दर्जन देश में प्रदर्शन कर चुके हैं। भारत सरकार, जी 20 सहित कई संस्था उनके फोटो का योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.