जयपुर, मार्च 14 -- राजस्थान में बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से हाल-फिलहाल लोगों को राहत मिली है और बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान भरतपुर के बैर में सबसे ज्यादा 12 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश का यह दौर अगले तीन दिन और जारी रहने की उम्मीद है, जिसकी वजह से अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की पूरी संभावना है। 5 जिलों के लिए जारी हुआ ओरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने शुक्रवार को अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है, इस दौरान इन स्थानों पर बादल गरजने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ 40 से 50 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं। बीते 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 39.7 डिग्री से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.