नई दिल्ली, जनवरी 7 -- राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया कस्बे में बुधवार को किसान महापंचायत आयोजित की जा रही है। राठीखेड़ा (हनुमानगढ़) में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के विरोध में हो रही इस महापंचायत को लेकर किसान नेताओं और समर्थकों का संगरिया पहुंचना शुरू हो गया है। कुछ ही देर में धान मंडी में महापंचायत की औपचारिक शुरुआत होने वाली है। महापंचायत में हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के किसानों के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब से भी बड़ी संख्या में किसान शामिल हो रहे हैं। महापंचायत को देखते हुए प्रशासन और सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संगरिया की राजस्व सीमाओं में धारा 163 लागू कर दी गई है। इसके तहत पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर रोक लगाई गई है। साथ ही हथियार, लाठी या किसी भी तरह की अनधिक...