नई दिल्ली, जनवरी 13 -- पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के भारतीय जनता पार्टी छोड़ने को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर राजस्थान सरकार में मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मालवीय पर तंज कसा। पाली दौरे पर पहुंचे मंत्री खर्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मालवीय जिस सोच के साथ भाजपा में आए थे, उसी सोच के साथ वापस चले गए हैं। मंत्री खर्रा ने कहा कि जब महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस छोड़ी थी, तब उन्होंने यह आरोप लगाया था कि पार्टी में उनकी योग्यता और कद का सम्मान नहीं हो रहा है। इसी कारण वे भाजपा में शामिल हुए। भाजपा ने भी उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट देकर पूरा सम्मान दिया, लेकिन चुनाव परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया कि जनता ने उन्हें किस स्तर का नेता माना। खर्रा ने कहा, "भाजपा ने उन्हें लोकसभा का टिकट दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.