नई दिल्ली, फरवरी 9 -- राजस्थान के बारां जिले के बरडिय़ा क्षेत्र में एक बछड़े की मौत के बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया है। शुक्रवार शाम को हिंदूवादी संगठनों ने प्रताप चौक पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और इस घटना को अमानवीय करार देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर मामले में ठोस और सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो बारां बंद कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार, श्रीवासुदेव गोसेवा समिति के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि शुक्रवार दिन में बरडिय़ा क्षेत्र में एक बछड़े के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गोसेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे, लेकिन इलाज से पहले ही बछड़े की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। समिति और हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि बछड़े को जानबूझकर...