अजमेर, अप्रैल 10 -- राजस्थान के अजमेर में पुलिस को एक अधेड़ की खून से सनी लाश मिली। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि एक महिला ने अपने दिव्यांग प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति का मर्डर करवा दिया है। हत्या को अंजाम देने से पहले साथ बैठकर शराब और बियर पी गई। इसके बाद प्रेमी ने गला रेतकर अपनी प्रेमिका के पति को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को दबोच लिया है। यह पूरा मामला अजमेर के नसीराबाद सदर थाना का है। एसपी वंदिता राणा ने बताया, मरने वाले शख्स का नाम मस्तान है। इसकी हत्या के आरोप में उसकी पत्नी जनता और पत्नी के प्रेमी बशीर खान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को उस वक्त पकड़ा जब दोनों स्कूटी से फरार हो रहे थे। यह भी पढ़ें- राजस्थान में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 3 बच्चों की मौत पूछताछ में सामने आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.