चूरू, मई 18 -- राजस्थान के चूरू जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि रविवार को एक महिला और उसकी बेटी एक तालाब में मृत पाई गईं, जबकि उसके दो अन्य बच्चों की लाशें एक पानी की टंकी में मिलीं। महिला के भाई ने अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि महिला के पति की इन मौतों में संलिप्तता है। उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि जेठी (25) और उसकी बेटी इशिका (5) सरदारशहर इलाके में अपने खेत के एक तालाब में मृत पाई गईं। वहीं जेठी का बेटा संजय (2) और छोटी बेटी आरुषि (3) वहां एक पानी की टंकी में मृत पाई गईं। पुलिस ने बताया कि जेठी का पति सुभाष शनिवार रात को चारों की तलाश कर रहा था। उसने पड़ोसियों को भी इनके गायब होने के बारे में सूचित किया था। महिला के भाई ने सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.