बांसवाड़ा, सितम्बर 1 -- राजस्थान के बांसवाड़ा से 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल से लौट रही लड़की को दो नाबालिग लड़कों ने किडनैप कर लिया और एक मकान में ले जाकर गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया। हैवानों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाली और उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक घटना 20 अगस्त की है। लड़की स्कूल से लौटने के बाद ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर दो लड़के आए और उसे घर छोड़ने की बात कहने लगे। इन लड़कों में एक लड़का को लड़की जानती थी, वह पहले साथ-साथ पढ़ते थे। घर छोड़ने की बात पर लड़की ने मना कर दिया तो लड़कों ने उसे जबरन उठा लिया और एक मकान में लेकर चले गए। यह भी पढ़ें- झारखंड में 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर, 23 लाख के थे इनामी, गोला-बारूद भी बरामद यह भी ...