बाड़मेर, दिसम्बर 22 -- राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार को उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब एक स्थानीय कॉलेज में परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने जिला कलेक्टर टीना डाबी से मुलाकात की मांग को लेकर धरना तेज कर दिया। इस दौरान छात्रों और प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हुई, वहीं सोशल मीडिया पर कलेक्टर को लेकर की गई टिप्पणियों ने पूरे मामले को और तूल दे दिया। मामला बाड़मेर स्थित महाराणा भूपाल कॉलेज (एमबीसी) गर्ल्स कॉलेज का है, जहां छात्राएं विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा शुल्क में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ धरने पर बैठी थीं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जिला कलेक्टर टीना डाबी से सीधे मुलाकात की मांग की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के मुताबिक, कुछ छात्रों ने कलेक्टर टीना डाबी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें "र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.