नई दिल्ली, फरवरी 1 -- राजस्थान की बहुचर्चित मिड डे मील योजना एक बार फिर सियासत के केंद्र में आ गई है। बच्चों के पोषण से जुड़ी इस महत्वाकांक्षी योजना पर लगे करीब 2000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपों ने प्रदेश की राजनीति में नया उबाल ला दिया है। इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का तीखा बयान अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि "जेल में कौन जाएगा, यह जल्द ही सबको बता देंगे।" दरअसल, यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से जेल जाने को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने झुंझुनूं जिले के बगड़ कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा, "डोटासराजी चिंता न करें, जेल में कौन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.