अलवर, अप्रैल 6 -- राजस्थान के अलवर में गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक को लड़की के घरवालों ने बिजली के खंबे से बांधकर इतनी बेरहमी से पीटा कि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना रैणी थाना क्षेत्र के डेरा गांव की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को कुछ लोग एक-एक कर लाठी से पीटते दिखाई देते हैं। मौके पर पहुंचे युवक के रिश्तेदारों ने उसे छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने वाले युवक का नाम धीरज बैरवा है। वह चांदपुर रैणी का रहने वाला है। आईटीआई कर चुका धीरज फिलहाल फोटोग्राफी का काम करता था। मृतक युवक के परिजनों ने बताया की धीरज 30 मार्च को अपने मामा के गांव डेरा गया था। 31 मार्च को वह गांव की एक लड़की से मिला था। इसके बाद लड़की के मामा हरिओम और परिवार के अन्य सदस्यों देव, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.