कोटा, अक्टूबर 9 -- बॉलीवुड और टीवी की चमक-दमक के पीछे छुपा डरावना सच अब सामने आया है। असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर बनकर 300 से ज्यादा युवतियों को ठगने वाला दीपक मीणा (27) गिरफ्तार हुआ। लेकिन मामला सिर्फ ठगी तक सीमित नहीं है। पुलिस की जांच में खुला कि दीपक महिला बनकर चैटिंग करता और फर्जी सिम के जरिए पीड़ितों को फँसाता। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दीपक मूल रूप से झारगांव, बूढ़ादीत का रहने वाला है। मुंबई में चार साल तक काम करने के दौरान उसने मॉडलिंग और टीवी इंडस्ट्री के करीबियों की कमजोरियाँ समझीं। इसके बाद आर्थिक तंगी और नशे की लत ने उसे धोखाधड़ी की योजना बनाने पर मजबूर किया। दीपक ने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर "व्हाइट स्टूडियो कास्टिंग" और "2000 कास्टिंग कंपनी" के नाम से फर्जी अकाउंट बनाए। वीडियो और आकर्षक पोस्ट के जरिए युव...