जोधपुर, अप्रैल 6 -- राजस्थान के जोधपुर से एक कपल को अरेस्ट किया गया है। दोनों एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपरलीक मामले में आरोपी हैं। इन्हें रविवार को स्पेशल ऑपरेशन ग्रूप और पुलिस के ज्वाइंट एक्शन में गिरफ्तार किया गया। आरोपी इंद्रा ने एसआई परीक्षा में हरखू जाट की जगह पर डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दी थी। हरखू इस परीक्षा में पास भी हुआ था। इसके बदले में इंद्रा ने लाखों रुपये लिए थे।15 लाख लेकर लिखी थी परीक्षा जोधपुर के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इंद्रा निवासी बढानिया जिला जालोर को जोधपुर से एवं उसके पति नरपतराम को गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी इंद्रा ने एसआई परीक्षा में हरखू जाट के स्थान पर डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दी थी। इसमें हरखू उतीर्ण हो गयी और प्रशिक्षु एसआई के रूप में उसका चयन भी हो गया था। आरोपी दंपति न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.