जयपुर, अगस्त 29 -- गुरुवार का दिन राजस्थान के शिक्षा विभाग के लिए सन्नाटा तोड़ने वाला साबित हुआ। शिक्षामंत्री मदन दिलावर अचानक जयपुर जिले के सरकारी स्कूलों के औचक निरीक्षण पर निकल पड़े। किसी को भनक तक नहीं लगी और मंत्री सीधे स्कूल कैंपस में पहुँच गए। नतीजा यह रहा कि चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आ गईं। सबसे पहले मंत्री का काफिला पहुँचा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनी पार्क। जैसे ही मंत्री ने प्रार्थना सभा में कदम रखा, राष्ट्रगान शुरू हो चुका था। हर किसी से उम्मीद थी कि सावधान की मुद्रा में खड़े होंगे, लेकिन यहाँ नजारा उलट था। वरिष्ठ शिक्षिका आयशा अजीज और टीचर पुष्प लता पांडे राष्ट्रगान के दौरान इधर-उधर टहलती नज़र आईं। यह दृश्य देखते ही मंत्री का चेहरा सख्त हो गया। उन्होंने तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश थमा दिया-"इन पर सख्त कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.