नवादा, मार्च 30 -- रजौली। एक प्रतिनिधि लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय चैती छठ 1 अप्रैल को नहाय-खाए से शुरू होगी। चार दिवसीय छठ को लेकर छठव्रतियों ने अभी से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। लेकिन रजौली के राजशिवाला स्थित छठ घाट पर अभी तक गंदगी पसरी हुई है। चारों तरफ कूड़े-कचरे का अंबार लगा है। ऐसे में 1 अप्रैल से शुरू होने वाले चैती छठ को लेकर छठव्रतियां भगवान सूर्य को कैसे अर्घ्य प्रदान करेंगी। आपको बता दें कि बिहार का लोकप्रिय लोक आस्था का महापर्व छठ साफ-सफाई व शुद्धता के लिए जाना जाता है और ऐसे में रजौली के छठ घाटों पर पसरी गंदगी लोगों को मुंह चिढ़ा रहा है। राजशिवाला स्थित छठ घाट पर वर्षों से नाली का पानी भी बह रहा है। हर बार छठ पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा नाली की पानी की रोकथाम के लिए रजौली नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों व रजौली नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.