फतेहपुर, जुलाई 17 -- फतेहपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद फतेहपुर डिपो का वार्षिक चुनाव सकुशल सम्पन्न हो गया। जिसमें सर्व सम्मति से चुनाव पर्यवेक्षकों द्वारा पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसके बाद सभी का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव सहित संरक्षक वीएस बाजपेई की मौजूदगी में चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। काफी देर तक कोई भी नामांकन न होने पर सर्व सम्मति से शाखा अध्यक्ष पद पर राजवीर सिंह व मंत्री पद पर शांतिभूषण मिश्रा को मनोनीत किया गया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्र किशोर, संगठन मंत्री कृष्ण प्रजापति, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, लेखा परीक्षक जयेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय प्रतिनिधि विजय मिश्रा एवं संजय शुक्ला, संविदा अध्यक्ष विजय शंकर यादव, उपाध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला, मंत्री विन...