बेगुसराय, नवम्बर 13 -- बरौनी। बरौनी से न्यू बरौनी रेलखंड पर स्थित राजवाड़ा स्पेशल गुमटी-61 के निकट हमेशा ई-रिक्शा की अवैध पार्किंग से वहां जाम लगा रहता है जो दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। ई-रिक्शाचालकों द्वारा न्यू बरौनी स्टेशन के स्टैंड में अपने वाहन को नहीं लगा कर अपने वाहन को गुमटी पर ही खड़ा कर सवारियों को चढ़ाया व उतारा जाता है। इस दौरान गुमटी के बंद होने व खुलने के समय अन्य वाहनों की भी भीड़ बढ़ जाती है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारी भी इस मामले में पूर्णतः उदासीन बने हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.