गोपालगंज, फरवरी 15 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर-बेतिया मुख्य पथ पर राजवाही गांव के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के धक्के से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार एक किसान की मौत हो गई। मृत किसान जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही वार्ड नंबर 12 के स्व. कन्हैया सहनी का 65 वर्षीय बेटा लालदेव सहनी था। घटना की सूचना मिलने के बाद जादोपुर थाना की पुलिस ने मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के बेटे शंभू सहनी ने बताया कि शनिवार को उसके पिता अपने खेत से गन्ने की कटाई करवाने के बाद गांव के हीं ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर शहर के हरखुआ चीनी मिल में गिरने के लिए आए हुए थे। मिल में गन्ना देने के बाद वह ट्रैक्टर चालक के साथ उस पर सवार होकर अपने ...