सीवान, मई 26 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के श्रीमती राजवंशी देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सीआरसी में मशाल के तहत संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान अंडर 14 व अंडर 16 में खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें सीआरसी से संबद्ध पांच स्कूल के प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में अपना कौशल दिखाया। इसमें कबड्डी, क्रिकेट बॉल फेंक, साइकिल रेस, एथलेटिक्स व दौड़ आदि शामिल थे। इंटर्नशिप लीडर उत्पल कुमार के नेतृत्व में छात्राध्यापक विकास कुमार, अर्शद अली व छात्राध्यापिका साक्षी श्रीवास्तव, सोनाली कुमारी, रौशनी कुमारी, लीलावती कुमारी, शिल्पी कुमारी,करुणा कुमारी व पिंकी कुमारी ने विभिन्न खेलों के आयोजन,व्यवस्थापन, प्रतियोगियों के मार्गदर्शन तथा अनुशासन बनाए रखने में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया। वहीं, राजवंशी देवी बालिका उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.