रांची, फरवरी 8 -- रांची। पुंदाग में राजलक्ष्मी नगर मंदिर समिति एवं यूनियन बैंक के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें करीब 50 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन, सचिव शिव प्रसाद साहू, कोषाध्यक्ष प्रदीप साहनी तथा यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक सरवन वर्मा उपस्थित रहे। स्वास्थ्य जांच का दायित्व डॉक्टर सुधांशु कुमार और डॉक्टर प्रियंका उदय ने निभाया, जिन्होंने मरीजों की जांचकर आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...