वाराणसी, नवम्बर 25 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज के संस्थापन दिवस समारोह के अवसर पर भोजूबीर चौराहे पर मंगलवार को स्टांप पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने राजर्षि उदय प्रताप सिंह जू देव द्वार का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में कालेज के प्राचार्य, विभिन्न विभागों के अध्यापक, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा प्राचीन छात्र एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने नए द्वार के उद्घाटन को कालेज की गौरवशाली परंपरा से जोड़ते हुए इसे एक ऐतिहासिक पल बताया। उपस्थित जनों ने संस्थापक राजर्षि उदय प्रताप सिंह की शिक्षण-सेवा परंपरा को याद करते हुए कालेज के निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ने की कामना की। समारोह के दौरान कॉलेज परिवार में उल्लास और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर प्राचीन छात्र एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राम सुधार सिंह,आनंद विजय, पार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.