प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज। बंदरों के झुंड ने मंगलवार सुबह राजरूपपुर के आंबेडकर मार्ग किनारे घरों पर हमला कर दिया। दो दर्जन बंदर सुबह सात बजे कई घरों में घुसे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बंदरों ने गमले तोड़े, इंटरनेट केबिल निकालकर फेंक दिया। गलियों में खड़ी टू ह्वीलर की सीटें फाड़ दीं। घरों की छतों पर चढ़कर टैंक में घुस गए। बंदरों के तांडव से मार्ग किनारे घरों में अफरा-तफरी मच गई। घरों के दरवाजे बंद हो गए। नगर निगम कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे तक लोग घरों में कैद रहे। बंदरों का झुंड जाने के बाद लोग घरों से बाहर निकले। बंदरों के हमले की सूचना नगर निगम के पशुधन अधिकारी को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.