प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। राजरूपपुर में तालाब किनारे संचालित अवैध डेयरियां हटाने पहुंची नगर निगम की टीम के साथ पशुपालकों की झड़प हो गई। नगर निगम के पशुधन विभाग की टीम मंगलवार शाम पशुधन अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज के नेतृत्व में डेयरियों पर पहुंची और पूछताछ शुरू की। पूछताछ चल ही रही थी कि कुछ लोग डेयरी संचालकों के समर्थन में आ गए। यह देख नगर निगम की टीम के साथ गई पुलिस ने मोर्चा संभाला तो डेयरी संचालक विरोध छोड़कर बातचीत को तैयार हो गए। बातचीत में डेयरी संचालकों ने खुद गोबर का ढेर हटाने की बात कही। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान ने 'बोले प्रयागराज' के तहत पांच मार्च के अंक में 'तालाब बीमार, मुश्किल में 500 परिवार' शीर्षक से राजरूपपुर में आवासीय क्षेत्र के बीच गंदे तालाब की समस्या को उठाया था। इसको संज्ञान में लेकर नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.