अमरोहा, मार्च 10 -- राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने फांसी के फंदे पर शव लटका देखा तो चीख निकल गई। जानकारी मिलने पर गांव वाले भी जमा हो गए। बिना पुलिस को सूचना दिए ही राजमिस्त्री के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक अयोध्या में राजमिस्त्री का काम करता था। वह छह दिन पहले घर लौटा था। शनिवार की रात उसने घर में फांसी का फंदा बनाया तथा उस पर लटक कर आत्महत्या कर ली। कमरे में फांसी के फंदे पर राजमिस्त्री को लटका देख उसके परिवार वालों की चीख निकल गई। शोर शराबा होने पर लोगों की भीड़ जमा हुई। जिनकी मदद से राजमिस्त्री को फांसी के फंदे से उतारा गया। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.