प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में प्लास्टर कर रहे राजमिस्त्री की दीवार में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रामा सेंटर में उसे मृत घोषित किए जाने के बाद प्लास्टर कराने वाला गृहस्वामी भाग निकला। रानीगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौहारी निवासी 40 वर्षीय लल्लन माली राजमिस्त्री था। वह शुक्रवार को रानीगंज कस्बे पिंटू यादव के मकान में प्लास्टर कर रहा था। दोपहर में पानी से भीगी दीवार का प्लास्टर कर रहा था तभी उसमें करंट उतर आया। उसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। पिंटू विद्युत आपूर्ति बंद करने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले आया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिंटू यहां से भाग निकला। जानकारी होते ही परिजन परिजन ट्रामा सेंटर पहुंचे और शव देखते ही कोहराम मच गया। बाद में लोगों ने थाने पहुं...