महोबा, फरवरी 13 -- कबरई, संवाददाता। राजमार्ग में कार की टक्कर से बाइक सवार मामा भांजे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। खन्ना थाना के गांव कहरा निवासी रामप्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र सुरेश बाइक से अपनी बहन शकुंतला , भांजी 13 वर्षीय अनुष्का, 11 वर्षीय भांजा दिव्यांश के साथ भंडारा में शामिल होने के लिए छानी गांव जा रहा था। रास्ता में छानी गांव के पास तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार दिव्यांश की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से घायलों को हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां रास्ता में मामा सुरेश की भी मौत हो गई। मामा और भांजे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच ...