उन्नाव, दिसम्बर 11 -- नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को राजमार्ग पर एक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां से वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नवाबगंज कस्बा निवासी 70 वर्षीय रामधार गुरुवार को मोपेड से अजगैन स्थित पेट्रोल पंप जा रहे थे। अजगैन बाजार मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार रामधार व बाइक सवार लखनऊ के विकास नगर निवासी फैजान पुत्र फिरोज और उसका साथी माज पुत्र अफरोज निवासी ऐशबाग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध रामधार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.