साहिबगंज, दिसम्बर 6 -- राजमहल, प्रतिनिधि। अनुमंडल अस्पताल में शनिवार को प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ,एसडीओ सदानंद महतो , नपं प्रशासक दानिश हुसैन, अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू , मुख्य रूप से शामिल हुए। मौके पर विधायक ने अस्पताल के विधि व्यवस्था सहित विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर संबंधित पदाधिकारी से चर्चा किया और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गुफरान आलम , भवन प्रमंडल के जेई निलेश कुमार , पेयजल आपूर्ति प्रमंडल के जेई लक्ष्मी नारायण सिंह , मो सत्तार, अमित कुमार , सुरज चौधरी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.