छपरा, मार्च 20 -- छपरा, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। सोनपुर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय में तदर्थ समिति के गठन और खाते संचालन पर रोक के मामले में राजभवन ने संज्ञान लिया है। जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति से जवाब मांगा है। राज्यपाल के अपर सचिव महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा 11 मार्च को जारी पत्र में कुलपति को निर्देश दिया गया है कि वे प्राचार्य उपेंद्र कुमार सिंह के आरोपों पर बिंदुवार प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराएं।प्राचार्य ने आवेदन में आरोप लगाया है कि कुलपति के एक विश्वस्त पदाधिकारी ने उनसे पद पर बने रहने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की थी, जिसे अस्वीकार करने पर उन्हें धमकी दी गई और महाविद्यालय के खातों के संचालन पर रोक लगा दी गई। प्राचार्य के अनुसार, उनकी व्यक्तिगत बैंक खाते पर भी रोक लगाई गई है।सिंह ने यह भी कहा कि कार्यरत तदर्थ समिति को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.