अयोध्या, अगस्त 19 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में आगामी शैक्षिक सत्र 2026 में नैक मूल्यांकन कराये जाने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इन तैयारियों को लेकर राजभवन का विशेष फोकस है। इसी के मद्देनजर राजभवन से दो विशेष कार्यााधिकारियों का सोमवार को अवध विश्वविद्यालय में भ्रमण हुआ। दोनो विशेष कार्याधिकारियों ने अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद कौटिल्य भवन में विभागाध्यक्षों और शिक्षकों के साथ बैठक की और विचार विमर्श किया। देर शाम तक बैठकों का दौर चला। राजभवन के विशेष कार्याधिकारी डॉ.पंकज एल जॉनी और अशोक देसाई सुबह 10 बजे अवध विश्वविद्यालय पहुंचे। दोनो अधिकारियों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में हो रहे कार्यों का हर संकायवार विभागाध्यक्षों और और अधिकारियों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.