मुजफ्फर नगर, जून 1 -- गौरवशाली देशभक्त कल्याणकारी सैनिक संस्था द्वारा भोपा रोड पर सेना शिक्षा कोर का 105वां स्थापना दिवस मनाया गया। सैनिकों और उनके परिवारों के हितों को लेकर संघर्ष और कार्य करने वाले कुछ प्रमुख भूतपूर्व सैनिकों और परिजनों को यशस्वी सैनिक सम्मान भी प्रदान किये गये। इनमें राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष एवु समाजसेवी मनीष चौधरी की माता एवं भूतपूर्व सैनिक स्व. राजपाल सिंह की पत्नी राजबीरी देवी को भी संस्था ने यशस्वी सम्मान से सम्मानित किया। राजपाल सिंह ने सेना में रहते हुए भारत के लिए कई जंग लड़ी और बलिदान दिया। मनीष चौधरी ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों द्वारा आज अपने फौजी भाईयों के उत्थान और सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें हमारी मां राजबीरी देवी को भी सम्मानित किया है, यह पुरस्कार हमारे लिए भारत रत्न जैसा सम्मान है...