रांची, मार्च 18 -- तमाड़, प्रतिनिधि। राजबाड़ी प्रांगण तमाड़ में कुमार महेंद्रनाथ शाहदेव की अध्यक्षता में बैठक कर पारंपरिक सरहुल महोत्सव 28 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर 26 मार्च से 28 मार्च तक कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं शाम में पुष्प विसर्जन और मुर्गा लड़ाई कार्यक्रम होगा। मुर्गा लड़ाई में विजेता टीम को पुरस्कृत करने की व्यवस्था है। बैठक में देवनंदन सिंह मुंडा, सोनाराम मुंडा, हीरा मुंडा, सुखदेव मुंडा, जीत सिंह मुंडा, विकास मुंडा, प्रह्लाद पुराण, लखीचरण सेठ, नरेश सिंह मुंडा, सोमा मुंडा, लखीचरण मुंडा, गंगा हरि मुंडा, बुढेश्वर सिंह मुंडा, देकांत मुंडा, नवल किशोर मुंडा, जगमोहन मुंडा, प्रधान सिंह मुंडा, मनोज पुराण, करम मुंडा, गोपाल पुराण, सोमा मुंडा और जीतवावन मुंडा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...