फिरोजाबाद, नवम्बर 26 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में दो बाइक सवार युवकों के साथ समुदाय विशेष के युवकों ने मारपीट की। उन्हें गली में खींचकर ले गए और जमकर गाली गलौज की। युवकों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने पर युवक थाने पहुंचे और तहरीर दी है। मामला बुधवार की देर शाम 8 बजे का है। थाना दक्षिण क्षेत्र के राजपूताना में बरगदपुर के दो युवक बाइक से आए थे। एक युवक केमिकल की दुकान चलाता है तो दूसरा युवक चूड़ी का काम करता है। बरगदपुर के युवकों का आरोप है कि जब वह टीला वाला मोहल्ला राजपूताना में पहुंचे तभी उनकी बाइक एक युवक से टच हो जाने से हंगामा हो गया। आरोपी उन्हें गली में खींच कर ले गए। समुदाय विशेष के 50 से 60 लोग एकत्रित हो गए। उनके साथ जमकर मारपीट की। किसी तरह युवक बचकर बाहर निकले और डायल 112 पर फोन किया। पुलिस के आने पर आरोपी भाग निकले। दोनों य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.