अल्मोड़ा, जून 12 -- चौखुटिया, संवाददाता। भाजपा रानीखेत जिला इकाई ने गुरुवार को केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं न सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। वक्ताओं ने मोदी सरकार की विकासपरक नीतियों और जनहित में किए गए कार्यों की सराहना की। जनप्रतिनिधियों ने सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण में ऐतिहासिक प्रगति की है। सरकार लगातार विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक रघुवर नैनवाल व संचालन पूरन रजवार ने किया। यहां भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनु मोर्चा समीर आर्या, जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, नपं अध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.