बक्सर, नवम्बर 18 -- छानबीन धान के कटे पौधों को हटाने पर उसके नीचे एक महिला का शव दिखाई पड़ा महिला की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव यहां लाकर फेंक दिया है फोटो संख्या-14 मंगलवार को अज्ञात महिला के शव बरामद होने के बाद जुटे लोग व पुलिस। राजपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के ओड़वार गांव के बधार से मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। महिला की पहचान नहीं होने के कारण हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मिली जानकारी के मुताबिक ओड़वार गांव के किसान मंगलवार की सुबह खेत घूमने निकले थे। इसी बीच देखा कि खेत में काटकर रखी हुई धान की फसल रौंदी हुई है। संदेहवश वहीं एक जगह धान के कटे पौधों को हटाने पर उसके नीचे एक महिला का शव दिखाई पड़ा। खबर गांव में पहुंच गई। कुछ ही देर में मौके पर काफी लोग जुट गए। इधर, पुलिस को भी मा...