मुंगेर, जून 27 -- मुंगेर, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी के नेतृत्व में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को पार्टी का सदस्यता रथ चला गांव की ओर मुंगेर पहंुचा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार जनता का दोहन और शोषण करने का काम कर रही है, इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो पूरे बिहार का चहुंमूखी विकास किया जाएगा। बिहार प्रदेश अध्यक्ष सोनू कुमार सिंह ने कहा है कि हमारी पार्टी की सरकार बनती है तो उपेन्द्र सहनी को मुख्यमंत्री एवं विभिन्न वर्गो से चार उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.