नई दिल्ली, फरवरी 12 -- राजपाल यादव को कुछ दिन और तिहाड़ जेल में रहना पड़ेगा। चेक बाउंस और लोन पेमेंट मामले में उन्हें जमानत नहीं मिल सकी। गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी जमानत की अर्जी पर सुनवाई थी। कोर्ट ने हियरिंग सोमवार तक स्थगित कर दी है। राजपाल के परिवार में शादी है। इसके चलते उन्होंने अपील की थी कि उन्हें जमानत दे दी जाए। हालांकि सुनवाई कर रहीं जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल को फटकार लगाते हुए कहा कि वह जेल गए इसमें उनकी ही गलती है।कुछ दिन और जेल में रहेंगे राजपाल राजपाल यादव के डेढ़ दशक पुराने लोन के मामले में कुछ दिन और तिहाड़ जेल में रहना पड़ेगा। एक्टर की तरफ से कई बार यह आश्वसन दिया जा चुका है कि वह शिकायतकर्ता का पैसा चुका देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बात पर कोर्ट ने नाराजगी जताई। सुनवाई के दौरान राजपाल के वकील ने कोर...