नई दिल्ली, फरवरी 16 -- राजपाल यादव और मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच चल रही कानूनी लड़ाई अब एक निर्णायक मोड़ पर आ गई है। आज यानी 16 फरवरी 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट में राजपाल यादव की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। आज पता चलेगा कि 5 फरवरी से तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव बाहर आएंगे या नहीं। आइए सुनवाई शुरू होने से पहले आपको बताते हैं कि मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक कौन हैं जिन्होंने राजपाल यादव को कारोड़ों रुपये दिए थे।कंपनी के मालिक का नाम? मुरली प्रोजेक्ट्स के मुख्य प्रमोटर और मालिक, दिल्ली के व्यवसायी माधव गोपाल अग्रवाल (M.G. Agarwal) हैं। कंपनी के आधिकारिक रिकॉर्ड्स (MCA) के अनुसार, वर्तमान में दिव्या कुमार अग्रवाल और अर्जुन अग्रवाल इसके डायरेक्टर हैं। यह दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित एक रियल एस्टेट और कंस...