नई दिल्ली, फरवरी 11 -- राजपाल यादव को फिल्म इंडस्ट्री से सपोर्ट मिल रहा है। कई सेलेब्रिटीज ने उन्हें काम देने की बात कही है। अब इस पूरे मामले पर एक्टर की पत्नी राधा यादव का पहला रिएक्शन सामने आया है। राधा ने बताया है कि इंडस्ट्री से लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट के आदेश के बाद एक्टर ने खुद को सरेंडर किया था। एक्टर का बयान वायरल होने के बाद सोनू सूद ने इंडस्ट्री के लोगों से मदद करने की अपील की थी। इस मुहिम के बाद सलमान खान, अजय देवगन, गुरमीत चौधरी समेत कई सेलिब्रिटीज ने मदद का आश्वासन दिया। एक्टर की पत्नी ने आभार जताया है।राजपाल यादव की पत्नी राधा का बयान पीटीआई से बातचीत में राधा ने कहा, 'हर कोई उनके साथ खड़ा है। इंडस्ट्री बहुत सपोर्टिव रही है। मदद के लिए आगे आने वाले...