नई दिल्ली, फरवरी 10 -- राजपाल यादव के तिहाड़ जेल जाने के बाद लोगों के मन में कई सारे सवाल आ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या राजपाल यादव के पास जमीनें नहीं हैं जिन्हें बेचकर वे अपना बयाज भर सकें? आइए हम आपको बताते हैं कि उनकी जमीनें कहां गईं। दरअसल, राजपाल यादव ने 'अता पता लापता' बनाने के लिए सिर्फ मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये नहीं, बल्कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बांद्रा (मुंबई) ब्रांच से भी 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था।कहां गईं जमीनें? फिल्म के फ्लॉप होने के बाद राजपाल यादव न मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पैसे दे पाए और न सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बांद्रा (मुंबई) ब्रांच की किश्त पटा पाए थे। मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने कोर्ट में केस दायर किया था। वहीं बैंक को किश्त न पटा पाने के अपराध में उन्हें साल...