जामताड़ा, दिसम्बर 23 -- राजपल्ली मोहल्ले का विद्युत आपूर्ति बाधित करने का आरोप,पुलिस सुरक्षा में लगाया स्मार्ट मीटर जामताड़ा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपल्ली मोहल्ला में मंगलवार की सुबह स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची कंपनी और बिजली विभाग के कर्मियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि सुबह करीब छह बजे ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति काट दी गई। जिससे मोहल्ला में जलापूर्ति प्रभावित हुई और लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए पानी के संकट से जूझना पड़ा। वहीं विरोध की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई। इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति जानबूझकर नहीं काटी गई थ...