हरिद्वार, मार्च 18 -- बहुचर्चित राजन हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी जतिन चौधरी, उसके भाई, पिता समेत छह आरोपियों को पथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो देसी तमंचे बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी जतिन चौधरी ने ही खानपुर सीट से विधायक उमेश कुमार के रुड़की में गंगनहर किनारे बने कैंप कार्यालय पर फायरिंग भी की थी। वारदात में शामिल रहे अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। इधर, आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पथरी क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट्ट के पूर्व प्रधान विकास कुमार और गांव के ही जतिन चौधरी के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.