कोडरमा, नवम्बर 5 -- चंदवारा। चंदवारा प्रखंड के पिपराडीह रेलवे स्टेशन के पास खेल मैदान में सोमवार से शुरू नॉकआउट चंदवारा टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन टू के तीसरे दिन राजन रेंजर्स बनाम फिटनेश एरा जिम टीम के बीच खेला गया। राजन रेंजर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट पर 96 रन बनाए। इसमें सतीश यादव ने 3 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिये। जवाबी पारी खेलने उतरी फिटनेश एरा जिम टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें सर्वाधिक 29 रन नरेश यसादव ने बनाये मैच में अंपायर के रूप में रंजीत कुमार व पिंटू राणा ने भूमिका निभाया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में टूर्नामेंट को सफल बनाने में अध्यक्ष अब्दुल हसन, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार राणा व सचिव विकास कुमार सोनी आदि सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। मौके पर कई खेलप्रेमी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.