रांची, मार्च 25 -- रांची। श्रीराम कथा आयोजन ट्रस्ट के सानिध्य में स्वामी प्रेमभूषण के कृपापात्र राजन जी महाराज बोकारो में प्रवचन देंगे। 27 मार्च से चार अप्रैल 2025 तक अपराह्न तीन से संध्या सात बजे तक बोकारो के सेक्टर चार के मजदूर मैदान में उनका प्रवचन होगा। रांची के प्रमोद सारस्वत ने बताया कि कथा में शामिल होने के लिए रांची सहित अन्य जिला से काफी संख्या में लोग बोकारो कथा श्रवण को जा रहे हैं। रांची से मुकेश काबरा, प्रकाश धेलिया, सज्जन पाड़िया, निर्मल जालान, राजू पोद्दार नेमीचंद अग्रवाल, आनंद माणिक समेत कई लोग भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.